हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड निवासी विवेक को उसके साथी शिवा के साथ मुजफ्फरनगर पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। विवेक गोयल पर आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक फ्रूट कम्पनी का करीब एक लाख रुपए मूल्य का माल चाकू की नोक पर लूट लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे लूटा गया माल और अवैध असलहा बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित जेजे कॉलोनी की गली नंबर 5 का निवासी विवेक गोयल पुत्र प्रमोद गोयल पर आरोप है कि उसने अपने मेरठ के मोहल्ला जागृति विहार निवासी शिवा वर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल वर्मा के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती 17 नवंबर को म्यूनिज़ के 828 पैकेट चाकू की नोक पर लूट लिए थे जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने फ्रूट कंपनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मुजफ्फरनगर में पुराने आरटीओ ऑफिस के पास दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान विवेक और शिवा वर्मा से लूटा गया माल और अवैध असलाह भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया और जांच में जुट गई है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
































