👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के ग्राम पंचायत उपैड़ा में शुक्रवार को एक योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और उन्होंने योग से स्वस्थ्य रहने के गुर सीखे। योग शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान अमरपाल के संयोजन में किया गया। योग प्रशिक्षक ने योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों को योग प्रशिक्षण देने के साथ ही बताया कि योग से मनुष्य सदैव निरोगी रह सकता है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041































