हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कैरोसिन किंग पुलिस गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपता फिर रहा है और अपने शुभचिंतकों से बचने के उपायों पर विचार विमर्श कर रहा है। एक खास नजदीकी ने परामर्श दिया है कि वह किसी अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत हेतु न्यायालय में आवेदन करें।
हापुड़ की श्री नगर कालोनी का सत्य प्रकाश अग्रवाल उर्फ सत्ते कभी कैरोसीन किंग कहताला था और अब उसके विरुद्ध मिलावटी पैट्रोलियम पदार्थों का धंधा करने तथा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पैट्रोलियम पदार्थों का भंडारण करने का आरोप है।
बता दें कि पुलिस, प्रशासन व आपूर्ति टीम थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर वैशाली कालोनी में छापा मार कर अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थो का जखीरा पकड़ा था और गोदाम पर सील लगाई थी।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041
























