हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जनपद हापुड़ के सिम्भावली के गांव सिखेड़ा निवासी गैंगस्टर सोनू उर्फ अफजाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट और हत्या के प्रयास सहित दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दबोचे गए बदमाश से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही बिना नंबर की एक स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद किया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने गांव कुतुबपुर के पास जंगल में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा देने पर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सीएचसी मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया। बदमाश से काले रंग की स्कूटी, तीन जिंदा, एक खोखा कारतूस और एक तमंचा बरामद किया है।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं

























