हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गांधी का 104 वां जन्मदिवस कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को हापुड़ में मनाया और कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेसियों ने इंदिरा गाधी के स्मरण के साथ ही संकल्प लिया कि वे इंदिरा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे और देश को उन्नति की ओर ले जाएंगे। हापुड़ के कांग्रेसियों ने महंगाई हटाओ, भाजपा हटाओं की मांग को लेकर हापुड़ में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अयाजुद्दीन, गौरव गर्ग, नरेश भाटी, उमेश त्यागी, बदरुद्दीन कुरैशी, रघुवीर सिंह गौतम, मोनिका शर्मा, इंद्राज बांगा आदि रेलवे रोड पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर एकत्र हुए और भाजपा हटाओं, महंगाई हटाओं के नारे के साथ प्रतिज्ञा यात्रा शुरु की। कांग्रेसी हाथों मे तख्तियां लिए थे जिन पर भाजपा व महंगाई विरोधी नारे लिखे थे। कांग्रेसियों की पद यात्रा रेलवे रोड, पक्का बाग चौपला, चंडी रोड होते हुए सर्ऱाफा बाजार में समाप्त हुई।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार तथा महंगाई का ग्राफ बढ़ा है जिससे आमजन परेशान है। कांग्रेस जनता के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। कांग्रेस वर्ष-2022 में सूबे में सरकार बनाएगी।

























