हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की मिली भगत से हापुड़ में सैकड़ों भवन अवैध रुप से मानक के विपरित बने खड़े है। प्राधिकरण इंजीनियरों ने सांठगांठ करके मोटी रिश्वत वसूल कर अवैध निर्माण कराए है औऱ प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई है।
हापुड़ से गांव लोदीपुर रोड के जाने वाले मार्ग पर एल.एन पब्लिक स्कूल है। इस पब्लिक स्कूल के पास एक जिमखाना भवन का निर्माम हो रहा है। भवन की 4-5 मंजिल हैं। भवन का निर्माण मानचित्र के विपरीत, मानक के विपरीत पूरी तरह अवैध तरीके से चल रहा है। खास बात यह है कि भवन के निर्माण में कालेधन का निवेश हो रहा है जिससे भवन निर्माण सामग्री पर प्रदेश सरकार को मिलने वाले राजस्व से हाथ धोना पड रहा है।
प्राधिकरण के इंजीनियर भवन निर्माताओं को दिखावे के लिए नोटिस थमा रहे है, परंतु गुपचुप तरीके से निर्माण को प्रोत्साहन दे रहे है। प्राधिकरण के इंजीनियरों, स्टेनों तथा अफसरों की सम्पत्ति की जांच जरुरी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























