हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बैठक बुलाकर अधिकारियों को नदारद देख किसान भड़क गई और जमकर हंगामा किया। धौलाना में आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को तहसील गेट स्थित धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर नारेबाजी कर जाम लगा दिया। किसानों को समझाने पहुंचे नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत ने किसान नेता ब्रहम सिंह राणा से वार्ता की। लेकिन गुस्साए किसान सड़कों पर लेट गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। काफी देर तक तहसीलदार किसानों के बीच मौजूद रही लेकिन किसान नहीं माने और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो किसान एसडीम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच नवनियुक्त तहसीलदार प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए किसानों ने तहसीलदार से कहा कि जब किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है तो बैठक का आयोजन क्यों किया गया। काफी जद्दोजहद के बाद किसानों को थाना प्रभारी निरीक्षक ने समझा-बुझाकर वार्ता के लिए राजी किया। तब जाकर किसानों के साथ तहसील प्रशासन ने सभागार में वार्ता कर किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रयास खोजें।
इस दौरान बारिश से नष्ट हुई धान की फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने, विद्युत विभाग द्वारा संबंधित समस्याओं का समाधान,
किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के नाम दर्ज कराने, तहसील के सामने खड़े होने वाले वाहनों का स्थान चिन्हित करने अन्य समस्याएं शामिल रही। बैठक में तहसीलदार ने किसानों की मांग पर कहा कि किसानों का गत वर्ष का बकाया 9 करोड रुपए दिलाया जाएगा और 31 दिसंबर तक किसानों के बकाया 15 करोड उनके खातों में भेज दिए जाएंगे।
डा. मौ. यूनुस (केयर हॉस्पिटल) की ओर से सभी को धनतेरस, दिवाली की हार्दिक बधाई

























