हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरुवा में भगत सिंह की ट्यूवैल के पास लगभग 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आनन-फानन में चौकी बहादुरगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक सरवन कुमार गौतम मय पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुंचे।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की पड़ताल में बहादुरगढ़ पुलिस जुट गई है। शव की पहचान कतली बाल्मीकि पुत्र खिल्लू निवासी रहरूवा के रूप में हुई।
श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति चुनाव: 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति में सदस्य पद के प्रत्याशी विकास शर्मा गुड्डू को विजयी बनाएं। निवेदक: तेजेंद्रपाल सिंह























