हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के साथ 65 हजार की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने सब्जी विक्रेता की जेब पर में रखें 65 हजार रुपए झपट लिए और बाइक से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला सोमवार की दोपहर बाद का है। दरअसल हापुड़ की संजय विहार आवास विकास स्थित एक मकान में किराए के मकान पर रह रहे शरीफ मोहल्ले में बैंक के पास सब्जी का ठेला लगाता है। सोमवार को एक बाइक सवार युवक सब्जी विक्रेता से 20 रुपए की सब्जी लेने के लिए पहुंचा। बाइक सवार ने सब्जी विक्रेता शरीफ को बातों में उलझा कर उसका मोबाइल मांग लिया। सब्जी विक्रेता जेब में रखा मोबाइल निकालने लगा। इसी दौरान मौका पाकर बाइक सवार लुटेरे ने ल पीड़ित की जेब में रखे 65 हजार लूट लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपी तब तक भाग खड़ा हुआ। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

































