हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक माह में दीपावली व गढ़ गंगा मेला आदि त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने इलाके में पैदल गश्त करेंगे और संदिग्ध वाहनों, होटलों तथा बैंकों के इर्द-गिर्द घूमने वाले संदिग्ध लोगों की जांच करेंगे।
दीपावली पर्व पर जुआरी भी सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस जुए के ठिकाने का पता कर छापामारी करें तथा शराब के अवैध धंधेबाजों को भी नहीं बख्शा जाए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा है कि गुंडागर्दी करने वाले तत्वों, जुआरियों, अवैध शराब के धंधेबाजों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए।
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























