हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में रोजगार पाने का बहुत अच्छा मौका है। 27 अक्टूबर को जिले में दो रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। एक मेल दिल्ली रोड पर स्थित इंदिरा गांधी आई0टी0आई0 और एक मेला नगर पालिका परिषद हापुड़ में आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका में लगेगा मेला:
कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हापुड़ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार मिशन रोजगार के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु 27 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद हापुड़ में कैंप लगाया जा रहा है।
मिशन निदेशालय एवं जिला अधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हापुड के परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद हापुड़ में मिशन रोजगार के तहत लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित करते हुए रोजगार व स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयन करते हुए उन्हें रोजगार एवं लोन की सुविधा दिलाए जाने हेतु इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मिशन रोजगार के तहत लगने वाले इस मेले में एन यू एल एम योजना के घटक एसईपी आई, एसईपी जी, बैंक लिंकेज एवं पी0एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आच्छादित आवेदकों को 27 अक्टूबर 2021 में लगने वाले रोजगार मेले में लाभान्वित किया जाना है एवं रोजगार मेले में इच्छुक आवेदक उक्त योजनाओं के तहत आवेदन भी कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी आई0टी0आई0 में भी लगेगा मेल:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा निजी नियोजकों के सहयोग से 27 अक्टूबर 2021 को ‘रोजगार मेला का आयोजन‘ प्रातः 10 बजे इंदिरा गांधी आई0टी0आई0 दिल्ली रोड हापुड में किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की 05 से अधिक कम्पनियॉ सम्मिलित होगी, इस मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई0टी0आई0 तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष है।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रोजगार मेले से सम्बन्धित कोई भी जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय एवं ऑनलाइन पोर्टल-www.sewayojan.up.nic.in प्राप्त कर सकते है। उन्होनें यह बताया कि रोजगार मेले में शमिल युवक अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो एवं आई0डी0प्रूफ बायोडाटा के साथ लेकर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेले में ऐसे अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं वही भाग ले सकेंगे ।भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन की साइट पर जाकर अपने यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें । किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के दूरभाष नंबर 0122 2300121 पर संपर्क कर सकते हैं रोजगार मेले में अधिक से अधिक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























