हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार की देर रात बारिश एक व्यक्ति पर कहर बनकर टूटी। मौहल्ला शिवगढ़ी में एक घेर में सो रहे व्यक्ति पर घेर की छत आ गिरी। इस दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति और एक गाय की मौत हो गई।
बता दें कि हापुड़ के शिवगढ़ी में ए 50 वर्षीय बबलू घेर की देखरेख करता था। रोज की तरह वह अपना काम निपटाकर सो गया। घेर में बब्लू, गाय और भैंस थी। देर रात अचानक किसी समय बारिश के कारण घेर की छत नीचे आ गिरी जिससे बब्लू और गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत कच्ची थी जो कि तेज बारिश के कारण नीचे आ गिरी। इस दौरान पूरे घेर में मलबा बिखर गया। किसी तरह भैंस को बचाया गया लेकिन बब्लू की मौत हो गई।
Our Trending: ससुर ने दामाद को लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा, देखें वीडियो:
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























