हापुड़: यहां स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित विद्यानगर निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के मकान को केंद्र मानकर 250 मीटर की परिनिधि क्षेत्र को नियंत्रण क्षेत्र ज़ोन घोषित किया है तथा इलाके को सील कर दिया गया है। तहसीलदार हापुड़ सहित तीन मैजिस्ट्रेटों की तैनाती प्रभावित क्षेत्र में की गई है। इलाके की अस्थायी रुप से सील कर आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। इलाके में सैनिटाइजेशन शुरु कर चिकित्सीय परीक्षण के आदेश दिए गए हैं और प्रभावित क्षेत्र में आवश्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है।
घरों में Solar Panel लगवाने के लिए संपर्क करें: 9068802851, 9897985509:
































