हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है लेकिन खेतों जंगलों और ग्रामीण इलाकों में हुए जलभराव से ग्रामीणों की चिंता अभी भी बरकरार है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को संपन्न कराने के लिए प्रशासन के सामने जलभराव जैसी कई समस्या बनी हुई है। गंगा का जलस्तर पहाड़ों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद 198 सेंटीमीटर के निशान को पार कर गया था। उफान तो कम हुआ लेकिन ग्रामीण इलाकों में जलभराव से गांव वालों की समस्या अभी कम नहीं हुई है। ग्रामीण इलाकों में और खादर क्षेत्रों में जलभराव होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए एक चुनौती बनी हुई है। गांव वाले दूसरे गांव में जाकर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। वही बुखार और संक्रामक बीमारियों का डर लगातार सता रहा है।
BUMPER DIWALI OFFER SALE: वूलन कपड़ों पर पाएं 50% तक की भारी छूट, 9927143205

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























