हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कांग्रेस जनों ने बुलंदशहर रोड स्थित मजीदपुरा में शुक्रवार को पहुंचकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान स्वतंत्रता सैनानी अशफ़ाक उल्लाह खां जी की 121वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने अशफ़ाक उल्लाह खां के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अशफाक उल्लाह खां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। काकोरी काण्ड में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और 19 दिसम्बर सन् 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी दे दी गई। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि ये महान क्रांतिकारी व्यक्ति मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम,अपनी स्पष्ट सोच, अडिग साहस, दृढ़ता और निष्ठा के कारण लोगों के बीच किंवदंती बन गए थे और मात्र 27 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान ने किया और कहा कि राष्ट्र के प्रति अशफ़ाक उल्लाह खां का बलिदान सदैव लोगों द्वारा याद किया जाएगा। इस दौरान गौरव गर्ग, फिरोज कुरैशी,सद्दाम, समीर,फरदीन,मुजम्मिल,बाबूजी,मुजाहिद,सलीमुद्दीन,अब्दुल कलाम, जहीर,नदीम,हसीन, अतिकुर रहमान,नसीरुद्दीन आदि लोग मौजूद थे।

































