👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाकों में शनिवार की सुबह एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंच मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जो कि जांच में जुट गई है। बता दें कि शनिवार को झड़ना चौकी क्षेत्र के गांव सोगढ़ में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। टीम यह पता लगाने में लगी है कि आखिर तेदुएं की मौत का कारण क्या है?
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































