हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखीमपुर प्रकरण से गुस्साए किसानों ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान गांव ददायरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्थानीय नेताओं के पुतले जलाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुलता दहन नहीं होने दिया। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भाकियू के नगर अध्यक्ष केशव अग्रवाल, मंडल सचिव यशवीर चौधरी, नेता रामपाल समेत कई किसानों नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर दिया।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह मोर्चा संभाल लिया। जगह-जगह पुलिस अलर्ट मोड पर रही। इस दौरान भारी पुलिसफोर्स तैनात रही। इस दौरान बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099























