हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हिंदी साहित्य परिषद् के तत्वावधान में लक्ष्मी नर्सरी , श्री नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यजयंती पर विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कवयित्री पूनम अग्रवाल ने तथा संचालन डॉ पुष्पा गर्ग ने किया गोष्ठी में रचनाकारों ने अपने-अपने रंग में काव्य पाठ कर समा बांध दिया।
हिंसा बाँटे रहनुमा , सना खून से देश।
सत्य अहिंसा का इन्हें , दो बापू संदेश।।
अशोक मैत्रेय ने पढ़ा:-
बरगद तो सब ढह गये , अब बबूल की भीड़।
व्याकुल पंछी पूछते , कहाँ बनाये नीड़।।
महावीर वर्मा मधुर ने पढ़ा:-
सन पेंसठ के युद्ध में , तुमने किया कमाल।
तुम्हें नमन है राष्ट्र का , ओ भारत के लाल।।
इस दौरान – पूनम अग्रवाल , पुष्पा गर्ग , डॉ नरेश सागर (बेखौफ शायर) , महेश वर्मा , शायरा शहवार , वर्षा जैन , मोहनलाल तेजियान , लक्ष्मण यति , सुभाष पायल , प. शिवप्रकाश शर्मा , राकेश कुमार , उमेश शर्मा , गंगा शरण शर्मा , मनीषा गुप्ता , अभय शास्त्री ने भी कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरी।
अंत में परिषद के प्रधान महावीर वर्मा ने रचनाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31























