👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गांव पुष्पावती पूठ पर वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गंगा तट पर 229 कछुए गंगा में छोड़े गए और गंगा किनारे पौधारोपण किया।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षण सुनील पांडे, मुख्य वन संरक्षण एन.के. जानू तथा सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण गर्ग आदि गांव पूठ के गंगातट पर पहुंचे और गंगा में 229 कछुए छोड़े और गंगा किनारे पौधारोपण किया। बता दें कि गंगा को प्रदुषण रहित रखना तथा पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और पुष्पावती पूठ के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है जिसके तहत अनेक विकास कार्य गंगा किनारे चल रहे है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




























