हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नामचीन कंपनी के नाम पर लोअर बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार चार आरोपियों से भारी मात्रा में बने व अधबने लोअर व स्टीकर बरामद हुए हैं।
बता दें कि कंपनी के कुछ अधिकारी गढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया कि गढ़ के जंगलों में एक फैक्ट्री चल रही है जहां अवैध तरीके से कंपनी के स्टीकर लोअर पर लगाकर मार्किट में सप्लाई किए जा रहे हैं। मंगलवार की देर रात पुलिस ने जंगलों में दबिश दी जहां एक मकान में चल रही फैक्ट्री से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर, लोअर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से 280 लोअर तथा 192 स्टीकर बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश पुत्र परशुराम निवासी बड़ा मौहल्ला आहाता बस्तीराम, गढ़, मुकेश पुत्र हरशरण सिंह निवासी मौहल्ला उपाध्याय नगर कस्बा गढ़मुक्तेश्वर, टूटी पुत्र स्वराज निवासी ग्राम रझेड़ा थाना सिंभावली तथा प्रिंस पुत्र राजपाल सिंह निवासी झड़ीना थाना गढ़मुक्तेश्वर है।
कहां होती थी सप्लाई:
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इस फैक्ट्री का माल कहां-कहां सप्लाई किया जाता था?





























