👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी छात्र सभा के प्रभारी प्रिंस यादव का हापुड़ में बुधवार को स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र सभा के साप्ताहिक स्तर में जिलाध्यक्ष आलोक चौधरी व समस्त कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा मंडी से तहसील हापुड़ से होती हुई नगर पालिका शहीद स्तंभ पर पहुंची जहां इसका समापन हुआ।
यात्रा में जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा हापुड़ संजय गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ छात्र सभा मनप्रीत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ शुभम कुमार, विधानसभा महासचिव हापुड़ मोहित कुमार, विधानसभा सचिव हापुड़ सौरव, विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य हापुड़ नितिन ठाकुर, राहुल ठाकुर, पुष्पेन्द्र बंसल, मनप्रीत चौधरी, गौरव ठाकुर, सचिन ठाकुर, सुल्तान खान आदि मजूद रहे।





























