👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए जनपद हापुड़ में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत परिषद के पदाधिकारियों ने हापुड़ जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्र -छात्राओं को सदस्यता ग्रहण कराई। छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और परिषद की सदस्यता ग्रहण की।यह जानकारी परिषद के संयोजक कार्तिक गौड ने दी।




























