हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव बक्सर में पेयजल सप्लाई देने वाले ऑपरेटर की पंचायत द्वारा सैलरी न मिलने के चलते उसने पेयजल सप्लाई को बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को परेशानी उठाते हुए हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
बता दें कि बक्सर में ग्रामीणों को 24 घंटे में 3 बार पानी की सप्लाई दी जाती है। इसके लिए गांव निवासी डालू को ऑपरेटर तैनात किया गया है। सुबह 7:00 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 5:00 बजे पानी की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार की सुबह जब 8:00 बजे तक लोगों के घर पानी की सप्लाई नहीं आई तो भारी संख्या में ग्रामीण पेयजल टंकी पर पहुंचे और ऑपरेटर डालू से पानी सप्लाई के लिए कहा। ऑपरेटर ने मना कर दिया और कहा कि 8 महीने से उसे तनख्वाह नहीं मिली है जिसके चलते उसने यह सप्लाई बंद की है जिसके बाद ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए मध्य गंग नहर पर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। इस संबंध में एडीओ पंचायत सतीश शर्मा ने जानकारी होने से इंकार कर दिया है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31






























