हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की राजनीति का गढ़ माने जाने वाला उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसा में हर कोई जनता के आशीर्वाद के लिए मैदान में उतरा है और संपर्क साधने की फिराक में है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सात अक्टूबर को जनपद हापुड़ के गांव नूरपुर से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इसके लिए तैयारियां ज़ोरो पर है। बुधवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने सात अक्टूबर को रालोद आशीर्वाद यात्रा शुरु कर रही है।
इस दौरान त्रिलोकचंद त्यागी ने कहा कि रालोद धर्म के आधार पर नहीं बल्कि वर्गों के आधार पर चुनाव लड़ता है। रालोद चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सपा के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। रालोद का सपना है कि बीजेपी की हार हो और योगी वापस गोरखपुर पहुंच जाए।
राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक त्यागी ने बताया कि आशीर्वाद रैली में 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। रालोद अब अपना सपना पूरा करने में कितनी कामयाब होगी। ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010































