👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बहुचर्चित हाथरस कांड की पीड़िता की प्रथम पुण्य तिथि पर बुधवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के गांधी पार्क में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
बाल्मीकि समाज हापुड़ की ओर से आयोजित इस श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित लोगों ने पीड़िता के लिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, कांग्रेस सेवा दल के अंकित शर्मा आदि नेताओं ने हाथरस की बेटी के साथ हुई दरिंदगी की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































