हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हापुड़ में बुधवार को बीएसएफ ने आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जिसमें एक साइकिल रैली को हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बीएसएफ ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया है। यह रैली मेरठ से शुरु हुई जो कि मंगलवार को हापुड़ पहुंची। हापुड़ से यह रैली ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गई जिसका समापन गांधी जयंती के मौके पर राजघाट पर होगा।
हापुड़ के कप्तान दीपक भूकर ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बलिदानियों को याद किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्र, सीओ सीटी एसएन वैभव पांडेय आदि मौजूद रहे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































