👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार की रात का है जहां चोरों ने गांव छजजूपुर के जनता कन्या पाठशाला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने दरवाजे पर लगे तालो को चटका दिया और अंदर दाखिल हो गए।
बता दें कि बुधवार की सुबह जब स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मामले का पता चला। इस दौरान ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोर इस दौरान समरसेबल की मोटर और अलमारी चुराकर ले गए।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033























