हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव काठीखेड़ा की बेटी स्नेहा ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हापुड़ का नाम रोशन किया है। स्नेहा ने अपने गांव में महिलाओं को माहवारी और पैड्स के प्रति जागरुक किया। स्नेहा के परिश्रम को देखते हुए कुछ छात्रों ने उसके जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री पीरियड दी एंड ऑफ सेटेंस तैयार की जिसे साल 2019 में ऑस्कर मिल चुका है।
हापुड़ की बेटी की कहानी पर बनी फिल्म को जब ऑस्कर मिला तो पूरी दुनिया में जनपद का नाम रोशन हो गया। स्नेहा के जज्बे ने इतिहास लिख दिया। इससे पहले भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। बता दें स्नेहा लगातार जगह-जगह जाकर महिलाओं को सैनेट्री पैड के प्रति जागरुक कर रही है। स्नेहा का यह अभियान कई वर्षों से चल रहा है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























