👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी हापुड के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्लाम बादशाह के द्वारा संयुक्त रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें धौलाना मण्डल से डॉक्टर जावेद, पिलखुवा नगर से विकास खुराना, पिलखुवा देहात से आबिद अली, गालन्द से आसिफ चौधरी, हापुड देहात से नन्नू, हापुड़ दक्षिण से मुरसलीन अली, बाबूगढ़ से नासिर, गढ नगर से मोहम्मद खालिद, गढ देहात से अफजाल, बहादुरगढ़ से गुड्डू, सिंभावली से सौयब चौधरी को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरेशी ने नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी।


























