- फोटो: एसडीएम सत्य प्रकाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव जरोठी स्थित माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य का फर्जी स्थानांतरण का मामला सामने आया है जिसके चलते ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर हंगामा किया। मामले में एसडीएम सत्य प्रकाश ने जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के गांव जरोठी में किसान माध्यमिक विद्यालय का काफी समय से विवाद चला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान प्रधानचार्य ने कमेटी के प्रबंधक और सदस्यों की मिलीभगत से अपना स्थानांतरण फर्जी तरीके से कराया है। प्रधानाचार्य और कमेटी द्वारा किए गए घोटाले के चलते विद्यालय जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। मामले से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल की तालाबंदी कर हंगामा कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एसडीएम से प्रकाश ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























