हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कांग्रेस जनों ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 114 वीं जयंती शिवपुरी स्थित सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा के आवास पर मनाई। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को शहीद भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि मात्र 21 वर्ष की अवस्था में एक युवा क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते लड़ते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। शहीद भगत सिंह जी की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता।
जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर ने कहा कि सरदार भगत जी ने बचपन से ही देखा कि अंग्रेजी हुकूमत में हमारी बात नही सुनी जाती थी,जनता पर अत्याचार होते थे तो उनके मन में देश आजाद करने की ज्वाला उठती थी,उसी का परिणाम था कि जो ज्वाला भगत सिंह जी के दिल में उठी थी वो उस समय के युवाओं और देशप्रेमियों में बहुत बडा तूफान बनकर आई और अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, नरेश कुमार भाटी,देवेंद्र कुमार,जकारिया मनसबी,निसार पठान ख़ान,अनूप कुमार कर्दम,विक्की शर्मा,गौरव गर्ग,दीपक मोघे,फरदीन, भरतलाल शर्मा,आशुतोष शर्मा,सद्दाम, जलालुद्दीन सैफी,सुखपाल गौतम,लोकेश वर्मा आदि लोग मौजूद थे।


























