हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और एक मामले में रेबेन फैक्ट्री संचालक को बचाने के आरोप में जदीद पुलिस चौकी के दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि शनिवार की रात को जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित रेबेन फैक्ट्री में 18 मवेशी एक कैंटर में कटान के उद्देश्य से लाए गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 18 मवेशियों को बरामद कर कैंटर चालक जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के मोहल्ला खादर निवासी इश्तेकर और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन जदीद पुलिस चौकी के प्रभारी शरद यादव ने रेबेन फैक्ट्री के मालिक का बचाव करते हुए संचालक का नाम मुकदमे में दर्ज नहीं किया। मामला पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के संज्ञान में आने के बाद जांच सीओ सिटी वैभव पांडे को सौंपी गई प्राथमिक जांच में चौकी प्रभारी शरद यादव दोषी पाए गए। इसके चलते दरोगा शरद यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में फैक्ट्री मालिक और अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390





























