हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात को रामपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री से 18 मवेशियों से भरा कैंटर बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी जिनमें से एक फरार हो गया लेकिन पुलिस ने फैक्ट्री मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिससे चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच शुरु हो गई है।
मामला शनिवार रात का है जब पुलिस को सूचना मिली कि एक मवेशियों से भरा एक टैंकर रामपुर रोड पर स्थित रेबेन फैक्ट्री में अवैध रूप से कटान के उद्देश्य से लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कैंटर फैक्ट्री में जा चुका था। पुलिस बल फैक्ट्री के अंदर पहुंच कर छानबीन करने लगा और 18 मवेशियों से भरा कैंटर बरामद कर लिया। पुलिस ने कैंटर चालक जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के मोहल्ला खादर निवासी इश्तकार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं जदीद चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। पुलिस चौकी प्रभारी शरद यादव पर फैक्ट्री मालिक को बचाने का आरोप है। एफ आई आर में फैक्ट्री संचालक का नाम नहीं होने से चौकी प्रभारी की भूमिका शक के दायरे में है जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सीओ सिटी को सौंपी है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























