👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को हापुड़ में चक्का जाम कर रहे किसानों के बीच अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र आदि पहुंचे और आंदोलनकारी किसानों से वार्ता की।
अपर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि किसानों की परेशानी हो हल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।


























