👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव में एक 11 माह का मासूम घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में डूब कर मर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि गढ़ क्षेत्र के एक गांव का मामला है जहां एक 11 महीने के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। दरअसल बच्चे की मां आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान बच्चा बाथरूम में चला गया जहां एक पानी से भरी बाल्टी में वह अचानक गिर गया। जब काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं आई तो उसकी मां को चिंता हुई और उसने जाकर देखा तो बाथरूम में रखी बाल्टी के अंदर बच्चा सिर के बल पड़ा था। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























