हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्रीय कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर 27 सितम्बर को भारत बंद के आह्वान के दौरान हापुड़ के सभी बाजार खुले जबकि किसानों ने मांग के समर्थन में गढ़ रोड पर स्थित काली नदी टोल पर धरना देकर प्रदर्शन किया और यातायात ठप्प कर दिया। जिला प्रशासन व पुलिस ने किसान आंदोलन के मद्दे नजर पहले ही रुट डायवर्ट कर दिया था।
भाकियू ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया था। भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में हजारों किसान किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर काली नदी टोल पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन का झंडा लहराते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग की।
किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर यातायात अवरुद्ध कर दिया और वाहन चालकों को लौटा दिया। इस यातायात जाम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को भी किसानों ने रोक दिया। जिले के दोनों आला अफसर गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। बाद में किसानों ने अफसरों के वाहनों को जाने दिया।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























