हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मां चंडी के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब मां चंडी की पालकी यात्रा सात अक्टूबर से प्रारंभ होगी। पालकी यात्रा में मां भक्तों को विशेष रुप से दर्शन देती है। इस दौरान श्रद्धालु मां का अपने घर पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते यह यात्रा निकल नहीं पाई थी जिससे भक्त काफी निराश थे।
श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति (रजि•) हापुड़ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मां चंडी महारानी जी की प्रभात फेरी एवं भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से दिनांक 14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार तक निकाली जाएगी। प्रात: 5 बजे से श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करेगी और भक्तों को विशेष दर्शन देगी। मां चंडी जी की भव्य पालकी शोभायात्रा दिनांक 14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को सायं 4 से श्री नवदुर्गा मंदिर फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपले, पक्का बाग से होते हुए अपने निज धाम श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी जिसके बाद चंडी मंदिर धर्मशाला में महाभोग का आयोजन किया जाएगा।
विशेष आकर्षण:
मां चंडी महारानी का भव्य फूल बंगला, गणेश जी की झांकी, मां काली दर्शन, कलश यात्रा, मां का भव्य गुणगान, महाभोग प्रसादी
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342































