👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बिजली विभाग ने गढ़ के गांव राजपुरा में एक चिकित्सक समेत 10 घरों में बिजली चोरी को पकड़ा। रविवार को विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में विभाग ने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होती पकड़ी।
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के मुताबिक रविवार को विजिलेंस और विद्युत निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर छापेमारी की। पिछले कई दिनों से मिल रही बिजली चोरी की शिकायत के चलते टीम ने गढ़ क्षेत्र के गांव राजपुरा में छापेमारी अभियान चलाया और इस दौरान टीम ने एक चिकित्सक समेत लाला, शकील अहमद आदि के यहां बिजली चोरी होती पकड़ी। इसके बाद इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333































