हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की जनरल सभी सिटी हार्ट रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई, जिसमें आनलाइन बाजार के खिलाफ संस्था ने एक मुहिम छेड़ी है। दरअसल कंम्पनियों का माल आनलाइन मार्केट से सस्ते रेटों में आकर बाजार में बिकते हैं जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स व छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है साथ ही सभी कम्पनियों का डिस्ट्रीब्यूटर्स पर टारगेट को लेकर प्रेशर बढ़ता है।
शनिवार को हुई बैठक में हापुड़ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने सरकार व सभी कम्पनियों से मांग की है कि वो आनलाइन व आफलाइन बाजार से अलग-अलग व्यवस्थित करें, आनलाइन बाजार के उत्पाद आफलाइन बाजार में तथा आफलाइन बाजार के उत्पाद आनलाइन बाजार में ना बिकें। इस सभा में पंकज बंसल, अमित सिंहल, संदीप अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी, सोनू गर्ग, नवीन जिंदल, यतिन जिंदल, आशीष मित्तल, पंकज बंसल एन.डी, दीपक गोयल, मौ. फैजल, प्रमोद दीवान आदि सदस्य उपस्थित थे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333

































