हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ग्राम धनोटा में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन भारत में जनसंख्या समाधान विषय को लेकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अनिल कुमार चौधरी रहे. उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश संयोजक चौधरी अमन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी रविंद्र गुर्जर रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने की. मेरठ सहकारिता बैंक के चेयरमैन महेंद्र पाल सिंह कार्यक्रम में अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम संयोजक जिला मेरठ हापुड़ की जिला इकाई रही.
उद्घाटन सत्र की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं भारत माता को पुष्प अर्पित कर किया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन का स्वागत अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भारत विश्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनना आवश्यक है. संगठन इसके लिए पूरे भारतवर्ष के सभी प्रदेशों में कार्य कर रहा है. आज जनसंख्या नियंत्रण भारत के लिए आवश्यक है.
राष्ट्रीय संयोजक का बहन ममता सहगल ने बताया कि बिहार झारखंड, उड़ीसा जैसे प्रदेशों में भी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव की ओर आंदोलन को बढ़ाया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम जन जनसंख्या नियंत्रण को अति आवश्यक मानकर साथ जुड़ रहे हैं. प्रदेश श्री गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार ने सबसे पहले जनसंख्या कानून को आवश्यक मानते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयास शुरू किए हैं. परंतु उत्तर प्रदेश द्वारा तैयार कानून में अभी कुछ मुख्य संशोधनों की अति आवश्यकता है, जिसमें मुख्य रुप से एक बच्चा कानून ना होकर कानून में दो बच्चों का प्रावधान अति आवश्यक है जिससे भारतीय संस्कृति में रिश्तों का महत्व बना रहे एवं अन्य परेशानियों का सामना ना करना पड़े.


























