हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आहूत मोदी के अंतोदय कार्यक्रम के निमित्त शनिवार को हापुड़ दक्षिण मंडल के राजेंद्र नगर मोहल्ले में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रवासी जिला मंत्री यश शर्मा, कार्यक्रम के सह प्रवासी कार्यालय प्रभारी तेजस्वी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित शर्मा, मंडल महामंत्री भाजपा महेश तोमर, बूथ अध्यक्ष मोनू ठाकुर, शक्ति केंद्र संयोजक नरेश गुर्जर, सुरेंद्र तेवतिया, कंवर पाल, सुनील शर्मा, प्रणव वर्मा, राजन बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।


























