हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एकात्मता,मानवतावाद व अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन शनिवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने आदर व श्रध्दा के साथ मनाया और गरीब कल्याण मेला का आयोजन कर निर्धन व असहाय लोगों को उपयोगी सामग्री वितरित की।हापुड़ मंडी परिसर में मेले का उद्घाटन विधायक विजयपाल ने किया।इस मौके पर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत आदि उपस्थित थे।धौलाना तहसील पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि ने विकलांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवनदेश के लिए समर्पित था।उन्होंने देश के विकास का जो सपना देखा था आज वह सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।उनके आदर्श अनुकरणीय हैं।भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।






















