हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए के खिलाफ भवन बचाओ संघर्ष समिति हापुड़ के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह भी शनिवार को शामिल हुए। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर गजराज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया। गजराज सिंह ने बताया कि पूर्व में शासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए आदेश किया जा चुका है लेकिन हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में उस आदेश की अवहेलना की गई है।
इस दौरान रालोद के जिला युवा अध्यक्ष अशोक त्यागी व नानकचंद शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल हुए और एचपीडीए के खिलाफ आवाज उठाते हुए नारेबाजी की।
अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि प्राधिकरण उनके भवनों को अधिगृहीत करके 900 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीद कर 19 सौ रुपए प्रति वर्ग मीटर बेचना चाहता है जो भवन स्वामियों को मंजूर नहीं है। यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो समिति विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। व्यापारियों की यह मांग लगभग साल 2005 से चली आ रही है।
इस दौरान ललित गोयल (छावनी वाले), रमन गोयल, अनिल अग्रवाल (प्रिय डेरी), सागर त्यागी, कांति त्यागी (राजा), चौधरी रामपाल, अमित कश्यप, सुमित कुमार, अनूप कर्दम, अरुण चौधरी आदि लोग ने प्रदर्शन किया।



























