👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान की आवाज तेज होती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन असली का कहना है कि यह बंद सरकार की नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। भाकियू असली ने कहा सरकार ने महंगाई को बढ़ावा दिया है। किसान महंगाई की मार झेल रहा है। हापुड़ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन असली के प्रदेश प्रवक्ता हरीश हूण ने लोगों से संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद में साथ देने की अपील की।


























