👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अन्तर्राज्यीय गौवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 12 गौवंश व तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि कैंटर में तस्करी कर 12गौवंशों को ले जाया जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।आरोपी पंजाब के राजू व किशोर हैं।उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे पंजाब से गौवंश लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते हैं।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























