हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शासन के आदेश पर जिले में द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक स्कूल में इसका शुभारंभ किया गया जो कि 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए किसी को भी तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाना चाहिए। हादसों से परेशानी होती है। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि 24 सितंबर से 30 सितंबर तक विभिन्न यातायात संबंधी कार्यक्रम एवं आम जनमानस को जागरूक करने के लिए, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी में सामंजस्य स्थापित कर कार्यक्रम किए जाएंगे जिससे सड़क सुरक्षा सप्ताह का सफल आयोजन किया जा सके। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को जागरुक किया।
इस अवसर पर चेयरमैन भूमि विकास बैंक योगेंद्र चौधरी, डाइट के पूर्व प्राचार्य जयवीर सिंह ,समाज सेवी नरेंद्र कुमार शर्मा, एन एन सी के कमांडर अनुज कुमार, सीटीओ राहुल भाटिया, वरिष्ठ सहायक राम आसरे तिवारी, यातायात पुलिस से राकेश कुमार शर्मा, विजेंद्र पाठक भी उपस्थित थे। एनसीसी के छात्र व स्कूलों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं व अध्यापक स्टाफ भी मौजूद रहा।


























