👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक अभियुक्त के घरेलू सामान को अटैच कर कार्रवाई की है। बता दें कि थाना हापुड़ नगर में दर्ज एक मुकदमे के अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त आबिद का घरेलू सामान अटैच किया है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक डबल बेड, एक अलमारी और एक वॉशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू सामान अटैच किया है। आरोपी आबिद पुत्र अफलातून है जो कि गांव जोगीपुरा का रहने वाला है।



























