हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के ग्राम नंगौला में बंदरों ने आतंक मचा रखा है और कई लोगों को बंदरों ने काट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है ।भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी की माता जी को भी बंदरों ने बुरी तरह घायल किया था।उनके 18 टाँके आये थे ।अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।गाँव में लोगों का घरों से निकला बन्द हो रहा है। बच्चे घरों में क़ैद होने को मजबूर हैं। कई बार ब्लांक आधिकरियों से कह चुके हैं प्रधान भी अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 20 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया था और आश्नवासन दिया था कि दो तीन दिन में कार्रवाई हो जायेगी ।बन्दरों को पकड़वा देंगे लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके लिए शुक्रवार को ग्राम नंगोला में एक पंचायत हुई जिसमें सभी ने एक मत में कहा कि अगर सोमवार तक प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को ज़िला कलेक्टरेट पर विशाल धरना दिया जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
धर्मेंद्र त्यागी तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान युनियन भानू, पिरनस त्यागी,भगत सिंह, आशीष त्यागी, मंगेश त्यागी, रविंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, रविंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी, अनिल त्यागी, आशीष त्यागी, विशाल त्यागी, गोलू त्यागी,छोटू,शैंकी,मनोज, अंश, कृष त्यागी आदि सैकड़ों की संख्या में गाँव वासी उपस्थित थे।






















