हापुड़ (गढ़), सीमन/ प्रज्ज्वल शर्मा: जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के होली मौहल्ला तार वाली गली में 50 प्रतिशत मकानों की बिजली आपूर्ति पिछले 55 घंटों से ठप पड़ है। हालांकि मौहल्लें में 50 प्रतिशत घरों की बिजली आपूर्ति सुचारु है। लेकिन दो दिनों से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। बिजली विभाग चैन की नींद सो रहा है।
बता दें कि बुधवार को झमाझम बारिश के साथ तार वाली गली के पास खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। अचानक बरसी बिजली लोगो के लिए आफत बन कर गिरी। 55 घंटे बीत जाने के बाद भी इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।
आकाशीय बिजली गंगा मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर गिरी जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और इससे जुड़े मौहल्ले 50 प्रतिशत घरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। 55 घंटे बीत गए लेकिन विद्युत विभाग की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते लोगो में आक्रोश की स्थिति है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























