👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर के पास स्थित मेरठ बाईपास पर हाईवे के नीचे से मिट्टी खिसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ताजा मामला गांव पटना मुरादपुर के पास का है। हालांकि यहां विभाग द्वारा मिट्टी को डाल दिया गया है।
बता दें कि हापुड़ के ततारपुर गोलचक्कर से जब मेरठ बाईपास की ओर बढ़ते हैं तो कई बार तेज बारिश होने के कारण हाईवे के नीचे की मिट्टी खिसकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गांव पटना मुरादपुर के पास का है जहां सड़क के नीचे से मिट्टी बारिश में बह गई। विभाग ने देर किए बिना मिट्टी को सड़क के नीचे भर दिया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























